फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sir...the tenant is misbehaving in the distribution of ration.

Hamirpur News: साहब...राशन वितरण में कोटेदार कर रहा अभद्रता

Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sir...the tenant is misbehaving in the distribution of ration.
मौदहा/सरीला। नगर के तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले नमामि गंगे योजना, आवास, विद्युत व राशन कार्डों से संबंधित रहे। डीएम व एसपी ने सभी के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुआ। एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा ने जिलाधिकारी के साथ लोगों की शिकायतें सुनी।
राशन कार्ड धारकों नवाब, रईसुद्दीन, रमेश कुमार, रामकिश आदि ने बताया कि दिसंबर 24 तक उन्हें राशन सामग्री राजेंद्र कुमार गुप्ता के यहां से मिलती रही, लेकिन जनवरी 25 से उनके राशन कार्डों को कोतवाली वार्ड के ही पुष्पा गुप्ता की दुकान से संबद्ध कर दिया गया। जहां उन के साथ अभद्रता होती है।
विज्ञापन

ग्राम अरतरा की सीमा पत्नी रामजी के अलावा बैजेमऊ गांव से आईं महिलाओं ने मातृत्व व शिशु हित लाभ योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। नगर पालिका परिषद में टैक्स बढाने के विरोध में सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष जावेद मेजर ने लोगों के साथ पहुंच ज्ञापन दिया। वहीं किसान यूनियन के लोगों ने नारे बाजी कर जंगली जानवरों से किसानों की फसलें बचाने की मांग की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीता पहल के अलावा जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरीला तहसील में एडीएम विजय शंकर तिवारी ने शिकायतें सुनीं। बिलगांव के मानसिंह ने उसके नाम की भूमि फार्मर रजिस्ट्री में दूसरे के नाम करने की शिकायत की है। सरीला की शांति देवी ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed