फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sir, the bullies are not giving up their possession, please save our land.

Hamirpur News: साहब दबंग नहीं छोड़ रहे कब्जा, हमारी जमीन बचा लो

Sat, 15 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sir, the bullies are not giving up their possession, please save our land.
फोटो 15 एचएएमपी 30-हमीरपुर में शिकायतों को सुनते डीएम-एसपी। संवाद
हमीरपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी बेटी संग पहुंची वृद्धा ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना के सामने हाथ जोड़कर अपनी समस्या बताई। कहा कि थाने से लेकर तहसील और एसडीएम सभी से शिकायत की, लेकिन साहब किसी ने मेरी मदद नहीं की। उल्टे हमारे खेत में चार डिसमिल जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया। जब डीएम ने जांच का भरोसा दिया तो दोनों की आंखों में आंसू आ गए और बोलीं जिला के किसी अधिकारी से जांच करा ली जाए।
विज्ञापन


शहर के तहसील सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता और एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 90 शिकायतें आई जिसमें पांच मौके पर ही निस्तारित हुईं। बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुरा गांव की शीला देवी अपनी बेटी शिवानी के साथ समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को बिवांर थाने में कब्जा करने की शिकायत की थी। यहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से भी शिकायत की गई। बाद में एसडीएम से कई बार गुहार लगाई। दो दिन पूर्व ही नायब तहसीलदार जांच को पहुंचे तो मेरा रकबा नापा गया जो छह डिसमिल कम निकला। इसके बाद भी चार डिसमिल खेत उन्हें देने का दबाव बनाया और पथरगड्डी कराने का प्रयास किया। बताया क 1991 में मैंने खेत खरीदा था। तभी से हम लोग खेती कर रहे हैं। गांव के अवधेश जबरन हमारे खेत पर कब्जा कर रहे है।
विज्ञापन

डीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया है। शीला देवी ने बताया कि 21 वर्ष पूर्व मेरे पति की मौत हो चुकी थी। मेरा बेटा इन्हीं दबंगों की वजह से गांव में नहीं रहता। वहीं दूसरी तरफ कुरारा थाना के बचरौली गांव निवासी रामरतन ने चार साल से पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की। कहा कि दफ्तर के चक्कर लगाते लगाते थक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रधान को दबंगों ने धमकाया
मौदहा। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें आईं। एसडीएम करनवीर सिंह व सीओ राजकुमार पांडेय ने शिकायतों को सुनते हुए तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया। इसमें एक पेंशन और दो राजस्व की शिकायतें थी। समाधान दिवस में लारौंद गांव की प्रधान संतोषी शिवहरे ने शिकायती दर्ज कराई। इसमें दबंगों पर रास्ता से निकलने पर धमकाने का आरोप लगाया। बताया कि शुक्रवार दोपहर वे गौशाला में बंद गोवंशों के लिए भूसा लेने सरकारी भूमि से होकर खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही शिव कुमार,कामता ने उन्हें सरकारी जमीन से गुजरने का विरोध किया और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।






सरीला में आई 35 शिकायतें चार निस्तारित
सरीला। शनिवार को एडीएम नमामि गंगे सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मौके पर ही शिकायतों को सुनकर चार का निस्तारण किया गया। इसके अलावा अन्य शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बलराम गुप्ता, तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां पर 54 शिकायतें आई, जिसमें मौके पर छह का निस्तारण किया।

फोटो 15 एचएएमपी 30-हमीरपुर में शिकायतों को सुनते डीएम-एसपी। संवाद

फोटो 15 एचएएमपी 30-हमीरपुर में शिकायतों को सुनते डीएम-एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed