{"_id":"f587a16ecd4c4a5a0281c0b8a86f6523","slug":"shyam-banshi-bajate-ho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बंशी बजाते हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बंशी बजाते हो...
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि महोत्सव में चल रही बुंदेली प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में नगर के स्कूली बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव में सोमवार रात हुई प्रतियोगिता में नगर के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, लक्ष्मणदास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राजकीय इंटर कालेज की छात्राओं ने अनपढ़ बीवी नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
अभिनव बुंदेलखंड पब्लिक स्कूल की छात्रा गुनगुन ने धानी चुनरिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लक्ष्मणदास शिक्षण संस्थान के बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व श्याम बंशी बजाते हो, तेरे लखन ने बड़ा दु:ख दीना गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
छात्र शिवम राजपूत ने जलवा-जलवा, सुनो गौर से दुनिया वालों पर डांस प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना यादव ने कहा कि आयोजक महेंद्र कुमार सिंह राजपूत सराहना के पात्र है। संचालन राजेंद्र खरे, रामकुमार त्रिपाठी तथा रामसेवक सिंह एडवोकेट ने किया। मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मनोज कुमार मौजूद रहे।