Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shortage of DAP, compensated with NPK

Hamirpur News: डीएपी की किल्लत, एनपीके से भरपाई

Sat, 14 Nov 2026 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shortage of DAP, compensated with NPK
फोटो 14 एचएएमपी 25- पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। रबी फसलों की बोआई चरम पर होने के बीच कस्बे के खाद केंद्रों पर डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। सुबह से ही किसान खाद पाने के लिए कतारों में लग रहे हैं, लेकिन पर्याप्त डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विकल्प के तौर पर किसानों को एनपीके खाद दी जा रही है, लेकिन कई किसान इसे लेने से इन्कार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सीमित मात्रा में खाद मिलने से बोआई करनी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को क्रय-विक्रय केंद्र पर 100 किसानों को 400 बोरी से अधिक यूरिया वितरित की गई। केंद्र प्रभारी बालकृष्ण ने बताया कि एनपीके भी उपलब्ध है। वहीं पीसीएफ केंद्र पर 100 से अधिक किसानों को 500 बोरी यूरिया और 90 किसानों को 200 बोरी डीएपी वितरित की गई। वितरण के दौरान महिला किसानों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। रतौली निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उन्हें दो बोरी खाद मिली है, जबकि खेती के लिए चार बोरी की जरूरत है। किसान सत्येंद्र अवस्थी और पूर्व प्रधान बृजेंद्र गौतम ने कृषि योग्य भूमि के अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम पाटनपुर निवासी राजाराम प्रजापति ने बताया कि उनका नाम 127 नंबर की सूची में था, लेकिन 90 नंबर तक ही खाद वितरित हो सकी। उनके पास तीन बीघा खेती है और खेत में पलेवा हो चुका है। खाद न मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है। मकरांव निवासी छोटे लाल ने बताया कि वह 100 नंबर की सूची में थे लेकिन उनका नंबर नहीं आया। उन्हें एक बोरी खाद भी नहीं मिल सकी। बताया कि समय पर खाद नहीं मिली तो रबी की बोआई पिछड़ जाएगी।

फोटो 14 एचएएमपी 25- पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 25- पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 25- पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 25- पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed