फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sexual abuse of a teenager on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर किशोरी का किया यौन शोषण

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of a teenager on the pretext of marriage
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर चालीस वर्षीय युवक अनुसूचित जाति की 13 साल की किशोरी से छह माह दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती हो जाने पर परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के पास ही उसका नलकूप है। खेतों में वह सब्जी उगाकर बेचने बाजार जाते हैं। उनकी 13 साल की पुत्री खेत की रखवाली करने जाती है। उनकी गैर मौजूदगी में चालीस वर्षीय नरेंद्र यादव पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब छह महीने से दुष्कर्म करता रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी के गर्भ ठहर गया। पिता ने बताया कि मां ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना बताई। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया और पुत्री से शादी करने को कहा। इस पर आरोपी ने डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed