{"_id":"610441c48ebc3ef75859ab84","slug":"seeing-the-results-of-the-examination-the-faces-of-the-students-blossomed-hamirpur-news-knp643361922","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम देखते हुए छात्रों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम देखते हुए छात्रों के चेहरे खिले
विज्ञापन
स्वराज सिंह का मुंह मीठा कराते पिता संजय सिंह परमार।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो गया। जिले में सात विद्यालयों में पांच का रिजल्ट घोषित हुआ, जबकि दो स्कूलों की मान्यता इसी साल मिलने पर इनके रिजल्ट अपलोड नहीं हो सके हैं। पहले और दूसरे स्थान पर इस बार छात्राओं का कब्जा रहा।
राठ कस्बे के क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल, सेठ छोटेलाल एकेडमी, हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। राठ की क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्वप्निल चौहान ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वैष्णवी शर्मा 96.8 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, प्रियांशु राजपूत 96.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। युवराज 95.2, हर्षित गुप्ता 94.8, ऋषभ राजपूत 94.6, अंकुर सोनी 94, विकास राजपूत 93.6 और अंशिका ने 93.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। प्रबंधक एस धनबालन ने सभी होनहारों को बधाई दी।
सेठ छोटेलाल एकेडमी की प्रधानाचार्य आसिया बुशरा ने बताया स्कूल के ऋषभ कोष्टा 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप रहे। अर्पित सोनी 95.4, वेदांत देवरिया 94.8, सुयश तिवारी 94.8, निखिल नामदेव 94.6, विवेक गुप्ता 94.6, हिमांशु झा 94.4, पलक गुप्ता 94.2, स्वप्निल तिवारी 93.2 और हर्ष जोशी ने 93.2 प्रतिशत अंक पाए। स्कूल के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, संस्थापक सदस्य राम गोपाल गुप्ता, प्रबंधक धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरि प्रकाश गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल अली उल्ला खान ने बताया कि स्कूल की छात्रा सौम्या तिवारी और मृत्युंजय द्विवेदी ने 96 प्रतिशत, पुष्पेंद्र 95.8, आदित्य राजपूत 95.6, वर्षा इकबाल 95.2, सुहानी सिंह 94.4, अपूर्व सिंह 93.8, गुड़िया अंसारी ने 93.0 प्रतिशत अंक पाए। स्कूल की डायरेक्टर शिवांगी राजपूत, स्वदेश राजपूत, एनाउद्दीन, नरेंद्र आदि ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
इधर शहर के विवेक नगर निवासी अधिवक्ता विजयेंद्र सिंह के पुत्र तरुण कुमार 95.2 प्रतिशत, उत्कर्ष तिवारी, उत्कर्ष पालीवाल, अर्पित गुप्ता, आयुष सिंह, सुभी गुप्ता, कौशिकी शुक्ल 92.5 प्रतिशत, आशीष सचान, आर्यन तिवारी 92.8 प्रतिशत सहित 20 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों में शामिल हैं। रमेड़ी निवासी पूर्व सभासद संजय सिंह परमार के पुत्र स्वराज सिंह ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
स्वराज जवाहर नवोदय विद्यालय राठ में अध्ययनरत था। स्वराज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। शहर के रहुनियां धर्मशाला निवासी सुभाष साहू के पुत्र सुभांशू ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया है। वह कानपुर के केडीएमए विद्यालय में पढ़ते हैं। उधर नगर के सरदार पटेल विद्यालय व सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय को प्रथम वर्ष इंटरमीडिएट की मान्यता मिली है। इस कारण दोनों विद्यालयों के छात्रों का परिणाम अभी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। इससे इन विद्यालयों के छात्रों के रिजल्ट अभी प्राप्त नहीं हुए।

स्वराज सिंह 90 प्रतिशत।- फोटो : HAMIRPUR

कौशिकी शुक्ल को मुंह मीठा कराते माता पिता व अन्य।- फोटो : HAMIRPUR

आर्यन तिवारी को मुंह मीठा कराते माता शारदा तिवारी व पिता राजेश तिवारी।- फोटो : HAMIRPUR

छात्र आर्यन तिवारी 92.8 प्रतिशत।- फोटो : HAMIRPUR