फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Security preparation of strong room, counting place

स्ट्रांग रुम, मतगणना स्थल की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए चूक- पुलिस प्रेक्षक

Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Security preparation of strong room, counting place
भरुआ सुमेरपुर। पुलिस प्रेक्षक ने नवीन गल्ला मंडी में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल के साथ सुरक्षाबलों के मंडी में ठहरने की साथ सुरक्षा के सभी प्वाइंटों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

तमिलनाडु काडर की आईपीएस अधिकारी कामिनी नटराजन को विधानसभा चुनाव का पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को उन्होंने नवीन गल्ला मंडी में बनने वाले ईवीएम के स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल व अर्धसैनिक बलों के ठहरने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए बनाए गए प्वाइंटों का बिंदुवार निरीक्षण किया और साथ में आए सीओ सदर विवेक यादव, थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांगरूम एवं मतगणना स्थल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों अर्धसैनिक बलों के स्थान में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत के पुख्ता इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed