{"_id":"695966b3e75ab0195401b3e9","slug":"saurabh-wrestler-from-delhi-defeated-sukhvir-from-chhatarpur-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-134407-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दिल्ली के सौरभ पहलवान ने छतरपुर के शुखवीर को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दिल्ली के सौरभ पहलवान ने छतरपुर के शुखवीर को दी पटकनी
Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम करहिया मेला में दंगल आयोजित हुआ। रामजानकी मंदिर परिसर में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर प्रतिद्वंदी पहलवानों को चित करने का जोर दिखाया। गोरखपुर की प्रिया पहलवान ने कानपुर की पूनम को चित करके कुश्ती जीत ली।
करहिया मेला कई दशकों से लगातार लग रहा है। मेला में मनोरंजन के साथ खेल प्रतियोगिताओं में दंगल होता है। शनिवार को भी वर्षो पुरानी परंपरा का निर्वहन हुआ। प्रदेश और दूसरे प्रदेशों के नामी गिरामी पहलवान बुलाए गए।
आयोजकों ने अखाड़ा में पूजन करके दंगल शुरू कराया। बांदा केसरी नीरज व ललितपुर के राजकुमार के बीच कुश्ती बड़ी रोचक रही। लगभग 15 मिनट तक चली कुश्ती में दोनों पहलवानों ने अपनी ताकत व दांवपेंच दिखाए लेकिन कोई किसी से कम नहीं पड़ा। रेफरी ने कुश्ती बराबरी पर छुड़वाई। पन्ना के रामसहाय ने जालौन के राजू को हरा दिया। इसी प्रकार प्रयागराज के सुनील राज ने फतेहपुर के परशुराम को चित करके कुश्ती जीत ली। दिल्ली के सौरभ पहलवान ने छतरपुर के सुखवीर सिंह को पटकनी दी।
विज्ञापन
पूनम कानपुर को गोरखपुर की प्रिया पहलवान ने पटकनी दी। हरियाणा के सुरेश कुमार को कालपी जालौन के प्रभुदयाल ने चित कर दिया। इचौली के नन्दू ने गौरिहार के सुनीलकुमार को हराया। माही पहलवान अयोध्या और निर्जला हरियाणा के बीच जोरदार कुश्ती देखने को मिली। निर्जला पहलवान के आगे अयोध्या की माही का कोई दांव नहीं चला।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद,विपिन पाण्डेय, साधना सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे।