{"_id":"58138b5a4f1c1b870dbc1a23","slug":"sarraf-robbed-of-five-million-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सराफ से पांच लाख की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सराफ से पांच लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार सरेशाम तमंचे के बल पर एक सराफ से पांच लाख के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। सराफ के हाथापाई करने पर बदमाश हड़बड़ी में अपनी बाइक छोड़कर उसकी बाइक से भाग निकले। पुलिस ने नाकेबंदी की, पर बदमाश साफ बच निकले।
विज्ञापन
घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र की है। रीवन गांव का श्याममिलन सोनी बीते कई साल से परिवार के साथ मराठीपुरा मोहल्ले में रह रहा है। वह कस्बे में स्टेट बैंक के सामने ज्वैलरी की दुकान किए है। धनतेरस पर उसने देर तक दुकान पर काम किया। शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान से सोने चांदी के जेवर समेटकर बैग में रखे और बाइक से घर की ओर चल पड़ा। मुकुंदी होटल के सामने पुराने अस्पताल की पीछे वाली सड़क के मोड़ पर डिस्कवर बाइक से आए दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर उसे रोका और बैग छीन लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास ही उसका पुत्र शिवम और करीब 15 अन्य लोग खड़े थे। पिता से लूटपाट देख शिवम दौड़ पड़ा, पर बदमाशों के तमंचा तानने पर वह पीछे हट गया। . ने ने बताया कि पिता के साथ हो रही वारदात पर वह भी दौड़ा लेकिन तमंचा दिखाने पर वह पीछे हट गया। इस बीच श्याममिलन की बदमाशों ने हाथापाई भी हुई। हड़बड़ी में बदमाश अपनी बाइक यूपी 90 टी 9906 छोड़ उसकी बाइक से निकल गए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बदमाशों की घेराबंदी की, पर बदमाशों की हवा तक नहीं लगी। कोतवाल के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चित्रकूट मेले में लगने से फोर्स कम हो गया है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश वारदात कर गए। सराफ की तहरीर पर मामला दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। लुटेरों की बाइक के नंबर की भी जांच कराई जा रही है।