फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sare kaam choodkisan line me lage

Hamirpur News: सारे काम छोड़ खाद की लाइन में लगे रहे किसान

Tue, 20 Dec 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
sare kaam choodkisan line me lage
राठ/ मौदहा। अन्नदाता की मुसीबतों का अंत कहीं नजर नहीं आ रहा है। नहरों में पानी आने के इंतजार में बुवाई देरी से हुई, अब खाद के लिए किसान अपने सभी काम छोड़ कर समितियों की लाइन में लग रहे हैं। छह घंटे लाइन की धक्कामुक्की के बावजूद कई किसानों टोकन ही नहीं मिला। दिन भर की मारामारी के बाद मात्र दो बोरी खाद मिली। देर शाम सैकड़ों किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

फसलों के पोषण के लिए यूरिया की जरूरत होती है। समितियों में यूरिया की बोरी 280 रुपये में दी जाती है। जबकि खुले बाजार में 350-400 रुपये तक है। नगर में क्रय विक्रय, पीसीएफ व क्षेत्रीय सहकारी समिति से किसानों को खाद बांट रहीं है। यह समितियां किसानों की खाद की जरूरत पूरी करने में नाकाम हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह क्रय विक्रय में खाद के लिए पांच सैकड़ा से अधिक किसान पहुंच गए। धक्कामुक्की होने पर पहुंची पुलिस ने लाइनें लगवाईं। स्थिति बेकाबू होने पर कोतवाली से और पुलिस फोर्स बुलाई गई। जिसके बाद टोकन बांटे जाने का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औंता के रमेश कुमार, मूलचंद्र, सहदेवी, रामअवतार, सचिन ने बताया सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं। डेढ़ बजे टोकन बंटना बंद हो गए। उन्हें टोकन ही नहीं मिल पाए।
मौदहा संवाद के अनुसार यूरिया खाद के लिए पीसीएफ में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस की मौजूदगी में दो से तीन बोरी खाद ही प्रत्येक को मिल सकी। गोदाम प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि खाद आने पर शेष किसानों को खाद दी जाएगी। लरौंद गांव के किसान जय करण प्रजापति ने बताया कि समितियों में खाद नहीं होने से निजी दुकानदार लाभ उठा रहे हैं।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत
गहरौली। क्षेत्र के हुसैना गांव में यूरिया सरकारी दाम से 50 से 80 रुपये प्रति बोरी महंगे दामों में बेची जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की है। मुस्करा के हुसैना गांव निवासी किसान असमंजय कुमार, सुधीर कुमार, राजकुमार, रामकुमार, गणेश शंकर आदि ने बताया कि गांव के खाद विक्रेता यूरिया खाद की बोरी मंहगे दामों में बेची जा रही है। 267 रुपये एमआरपी छपी है, लेकिन दुकान विक्रेता 320 रुपये प्रति बोरी बेच रहा है। किसानों ने निर्धारित मूल्य पर खाद दिलाए जाने की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed