फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sammaan,farmer,hamirpur

किसान झुका तो झुक जाएगी देश की व्यवस्था

Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
sammaan,farmer,hamirpur
राठ। हिंदू युवा संगठन ने क्षेत्र के धनौरी गांव में ग्रामीण मिलन समारोह हुआ। जिसमें दो दर्जन गांवों से सैकड़ों किसान शामिल हुए। समारोह में किसानों व पूर्व फौजियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी व सड़क मुख्य समस्या हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने कहा किसान देश में रीढ़ की हड्डी है। जिसके झुकने पर संपूर्ण देश झुक जाएगा। हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश खरे ने कहा हिंदू धर्म व भारतीय संस्कृति विश्व में अपना अलग स्थान रखती है।
विज्ञापन

अपने धर्म व संस्कृति पर किसी भी प्रकार का हमला सहन नहीं किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को संगठन से जोड़ कर हिंदुत्व की अलख को मजबूत किया जाएगा। गायत्री शक्ति पीठ के लक्ष्मणलाल त्रिपाठी ने कहा हमें वेदों व संस्कारों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। पूर्व फौजी सदानंद खरे ने कहा किसान व जवान अपना खून पसीना बहाकर देश के लिए काम करते हैं। संचालन अमर सिंह बाबा ने किया। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, ब्रजभूषण दाऊ, शिवरतन विश्वकर्मा, पूर्व फौजी बलवीर सिंह, अनुज सक्सेना, पवन अग्रवाल, आशीष निगम, रामअवतार साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed