{"_id":"5849ad254f1c1be67244a5f4","slug":"salesmen-and-wife-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन और पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन और पत्नी को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार के नोट पर शराब न देने पर दबंगों ने सेल्समैन व उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर मारापीटा। पीड़ित ने ठेके में घुसकर 10 क्वाटर शराब व 1300 रुपये लूटकर ले जाने का भी आरोप सेल्समैन ने लगाया है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी मुस्करा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
गुरुवार को पीड़ित ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनीखुर्द निवासी दलित गुरुदयाल ने डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बिहूनीखुर्द स्थित शराब के ठेके में सेल्समैन है। बीते 29 नवंबर की रात ठेके में गांव के कुछ लोग आए और शराब लेने के लिए एक हजार रुपये का नोट देने लगे। उसने पुराना बंद नोट लेने से मना कर दिया, जिस पर सभी लोगों ने उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद ठेके के बगल में रखी दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंकने लगे। यहां बैठी उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपी ठेके में घुस गए। जहां से 10 क्वाटर शराब और 1300 रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने बताया कि मामले की तहरीर मुस्करा थाने में दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन