{"_id":"6532bed094dd53e0f40f134c","slug":"sakina-is-giving-flight-to-the-dreams-of-poor-women-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-2294-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गरीब महिलाओं के सपनों को उड़ान दे रहीं सकीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गरीब महिलाओं के सपनों को उड़ान दे रहीं सकीना
Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है ब्लॉक चरखारी के बसौंठ गांव निवासी सकीना ने। उन्होंने न सिर्फ स्वयं का काराेबार शुरू किया बल्कि 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया।
बसौंठ निवासी सकीना के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्होंने कुछ करने को ठाना था। वर्ष 2018 में वह महिलाओं के समूह से जुड़ीं और बैग बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2019-20 में विभिन्न निर्माण कार्यों में लगने वाले शिलापट बनाकर अच्छा मुनाफा कमाया।
सिलाई-कढ़ाई में दक्ष सकीना ने अन्य गरीब महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण दिया। दो वर्ष में वह 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई में निपुण बना चुकीं हैं। कई महिलाओं ने स्वयं का काम भी शुरू कर दिया है। उनके इस अभियान की हर काेई सराहना कर रहा है।