फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Saddened by the fight between brothers, sister hangs herself, dies

Hamirpur News: भाइयों के बीच हुए झगड़े से दुखी बहन ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saddened by the fight between brothers, sister hangs herself, dies
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद से दुखी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने भाइयों को छोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव निवासी पप्पू व रामसिंह में जमीन बंटवारे को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। इस पर एक भाई ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। पीआरवी ने दोनों को सुबह 11 बजे करीब ललपुरा थाने ले जाकर बैठा दिया। वहीं सूना घर पाकर उनकी बहन उमा (15) पुत्री भद्दी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों भाइयों को छोड़ दिया। ललपुरा थाना प्रभारी योगेश शुक्ला ने बताया दो भाइयों ने जमीन बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर लिया। एक भाई ने 112 पुलिस को सूचना दी। 112 पुलिस ने दोनों भाइयों को थाने में बैठा दिया। किशोरी के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी पर दोनों भाइयों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed