फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ruckus villagers, not the bank opens

ग्रामीणों का हंगामा, नहीं खुलने दी बैंक

Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ruckus villagers, not the bank opens
गहरौली में बैंक के बाहर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala

पिछले चार दिनों से बैंक में कैश नहीं आ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर शाखा प्रबंधक के पहुंचने पर जमकर हंगामा काटा। जिससे बैंक प्रबंधक ताला ही नहीं खोल सके। सुरक्षा में लगी पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। फलस्वरूप शाखा प्रबंधक ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और स्टाफ  सहित घर चले गए।

विज्ञापन


नोटबंदी के 20 दिन बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकाें की भुगतान व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को शादी व इलाज के लिए भी रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। खाद बीज के साथ रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी कैश की समस्या है। कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। गहरौली के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में बीते सोमवार को भी कैश निकालने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही। मगर निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह दस बजे के पूर्व ही बैंक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष एकत्र हो गए। शाखा प्रबंधक आए और बैंक का ताला खोलने लगे। इस पर लोगों ने कैश होने की जानकारी मांगी। तो बताया कि आज कैश नहीं आएगा। इस पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने हंगामा करते हुए बैंक का ताला नहीं खोलने दिया। शाखा प्रबंधक ने भीड़ से निकलकर बगल के एक मकान में शरण ली और पूरे मामले से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने कैश न भेजने की बात कहते हुए वापस घर जाने की बात कही। इस पर बैंक स्टाफ घर चला गया और बैंक बंद रही। ग्रामीण हेमंत गुप्ता ने बैंकाें में कैश की व्यवस्था कराने के लिए जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात की। उसने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा कि जब बैंक में रुपये आएगा, तब लीजिए। महिला ग्राहक रामसखी, रामसेवक, भूरी आदि ने बताया कि पिछले 15 दिन से रुपये निकालने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। अभी तक एक रुपये नहीं निकले। जिसके कारण उनके सामने भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे गांव में सैकड़ों परिवार नोटबंदी के संकट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed