{"_id":"576990634f1c1bb571b48239","slug":"ronak-rain-returned-on-the-faces-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने किसानों के चेहरों पर लौटाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने किसानों के चेहरों पर लौटाई रौनक
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खेत में बैलों से जुताई करता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बारिश की जोरदार दस्तक ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे इस बार अच्छी बारिश होने की किसानों की उम्मीदे बंध गई हैं। सूखे से जूझ रहे किसानों ने बरसात होते ही खेतों की ओर रुख कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को किसानों ने खरीफ अभियान की तैयारियां तेज करते हुए खेतों की जुताई का काम तेज कर दिया है। किसानों के अनुसार घाघ की कहावत के तहत इस खरीफ में खेती का काम तेज करना पड़ता है।
विज्ञापन
कलौलीजार गांव श्रीचंद्र कुशवाहा कहते है कि घाघ ने कहा है कि तेरा कातिक तीन अषाढ़। कहते हैं कि असाढ़ में किसान को बुआई के लिए सिर्फ तीन दिन ही मिल पाते हैं। इसमें मौसम कब पलटी मार दे और झमाझम बरसात हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
उसने कहा कि किसानों के सामने बीज क ा संकट है। जिसे देखो बीज की गणित लगाने में जुटे हैं। कृषि विभाग से किसानों ने 282 क्विंटल बीज खरीद लिया है।