फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways workshop ready; quality inspection today.

Hamirpur News: रोडवेज का वर्कशॉप तैयार, आज गुणवत्ता की पड़ताल

Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways workshop ready; quality inspection today.
हमीरपुर। रोडवेज बस स्टैंड से वर्कशॉप को अलग करने की कवायद अंतिम चरण में है। कुछेछा में करीब छह करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बने नए वर्कशॉप भवन का सोमवार को सत्यापन होगा। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति के सदस्य मौके पर पहुंचकर भवन की निर्माण सामग्री, गुणवत्ता और मानकों की पड़ताल करेंगे। समिति में परिवहन निगम, लोकनिर्माण विभाग और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता हैं। सत्यापन के बाद रिपोर्ट परिवहन निगम को सौंपी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर तक वर्कशॉप कुछेछा स्थानांतरित हो जाएगी। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि बस स्टैंड की इमारत भी जर्जर है। बारिश में जगह जगह छत टपकने लगती है। इस इमारत को वर्कशॉप शिफ्ट होने के बाद ध्वस्त किया जाएगा। नई वर्कशॉप से बस स्टैंड परिसर का दबाव घटेगा और बसों को अतिरिक्त जगह मिलेगी। नए बस स्टैंड के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट मंजूर है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राठ का बस अड्डा भी 15 करोड़ रुपये के बजट से तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed