फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rishabh, Sandhya win shot put competition

Hamirpur News: गोलाफेंक प्रतियोगिता में ऋषभ, संध्या विजयी

Wed, 18 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rishabh, Sandhya win shot put competition
फोटो17एचएएमपी- 20 प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम, सुभाष कुमार द्वितीय एवं रवि को तृतीय स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग में संध्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा अंकिता तृतीय रहीं।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में जयप्रकाश प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय एवं मनु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में संध्या ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विद्या वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेंद्र देव चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शक्ति गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेमप्रकाश एवं मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। समारोह में महाविद्यालय के देवेंद्र चौहान, मीरा गुप्ता, राममूर्ति, आशीष गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed