फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Restricted wood holding raid on two raid machines

दो आरा मशीनों पर छापेमारी कर पकड़ी प्रतिबंधित लकड़ी

Mon, 03 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Restricted wood holding raid on two raid machines
सुमेरपुर में आरा मशीन से बरामद लकड़ी की नापजोख करते वन कर्मी। - फोटो : Amar ujala

रविवार की रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कस्बा व पंधरी गांव में संचालित आरा मशीनों पर छापा मारा। यहां प्रतिबंधित लकड़ी पाए जाने पर मशीनों को सीज कर दिया। संचालक तथा मजदूरों को हिरासत में लेकर लकड़ी से भरे एक ट्रक व दो ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। सोमवार देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


रविवार रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंदर सिंह ने तहसीलदार व स्थानीय पुलिस को लेकर कस्बे के कमलेश तिराहे के पास चल रही आरा मशीन पर छापा मारा। मौके से दो ट्रैक्टर व एक ट्रक लकड़ी से भरे बरामद किए। मौके पर नीम आदि की प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरा मशीन मालिक व उसके पुत्र एनुउद्दीन उर्फ मौलाना खान सहित दस मजदूरों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद एसडीएम ने पंधरी गांव में संचालित आरा मशीन पर छापा मारा। लेकिन यहां कोई नहीं मिला। मौके पर पड़ी लकड़ी की वीडियोग्राफी कराई और जब मुंडेरा रोड की ओर बढ़े तो डस्ट लदे दो डंपरों को पकड़कर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि आरा मशीन संचालक लकड़ी की खरीद फरोख्त के कागजात नहीं दिखा सके हैं। कहा कि प्रतिबंधित लकड़ी पाई गई हैं। वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और मौके पर मिली लकड़ी को उन्होंने सीज करा दिया है। यह लकड़ी वन विभाग के सुपुर्द कर दी है। साथ ही आरा मशीन को सीज कर दिया गया है। संचालक गैर कानूनी ढंग से कार्य करते मिला है। उधर, पकड़े गए मौलाना खान ने बताया कि उसने निषाद पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मजिस्ट्रेट ने द्वेष भावना के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बताया कि आरा मशीन वैद्य लाइसेंस के तहत वन अधिनियम के निर्धारित नियमों के अनुसार चल रही है। इसके बावजूद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed