फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Residents of Parsadwa camp agreed on the assurances of the MLA and SDM.

Hamirpur News: विधायक व एसडीएम के आश्वासन पर माने परसदवा डेरा वासी

Mon, 12 Jan 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Residents of Parsadwa camp agreed on the assurances of the MLA and SDM.
फोटो 11 एचएएमपी 22- अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम गऊघाट छानी के मजरा परसदवा डेरा वासियों का छानी-भुलसी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन व क्रमिक अनशन रविवार को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह और सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति द्वारा बरसात से पूर्व सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। अमर उजाला ने ग्रामीणों की इस आवाज को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

परसदवा वासी लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे थे। पिछले वर्ष भी उन्होंने धरना दिया था, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो गया था। बरसात में एक प्रसूता को बैलगाड़ी में ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन समय रहते निर्माण कार्य शुरू न होने से आक्रोशित होकर 6 दिसंबर से धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। इस आंदोलन में बच्चे-महिलाएं समेत सभी डेरा वासी शामिल हुए थे, जिन्होंने अपने जरूरी काम छोड़कर इस मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप

धरना स्थल पर बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने अनशनकारियों की मांग को जायज ठहराया। प्रशासन ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रविवार को उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। विधायक ने फोन पर बरसात से पहले सड़क निर्माण का वादा किया, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। उपजिलाधिकारी ने अनशनकारियों को लड्डू खिलाकर अनशन तुड़वाया। इसके बाद दोपहर में पूर्व सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने 100 से अधिक कंबल ग्रामीणों को वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed