फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Repair work on the Yamuna bridge resumed after a year

Hamirpur News: एक साल बाद फिर शुरू हुई यमुना पुल की मरम्मत

Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the Yamuna bridge resumed after a year
- तीन दिन तक रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा पुल से आवागमन
विज्ञापन


- रोजाना गुजरते करीब 30 हजार वाहन, छह हजार से अधिक भारी वाहन की बढ़ेंगी मुश्किलें


फोटो 26 एचएएमपी-

फोटो 26 एचएएमपी-


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर स्थित यमुना पुल की ठीक एक साल बाद फिर से मरम्मत करायी जाएगी। इस कारण 26 से 28 जून तक रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक तीन दिन के लिए यमुना पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पुल बंद होने के कारण वाहनों का रूट परिवर्तन किया गया है।

इस मार्ग से रोजाना करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें छह हजार से अधिक भारी वाहन शामिल हैं, जो ज्यादातर रात में ही गुजरते हैं। इनके अलावा एंबुलेंस व रोडवेज बसों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुल से केवल पैदल यात्री निकल सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल जून से जुलाई माह तक यमुना पुल पर लिफ्टिंग कर बेयरिंग बदलने का काम शुरू हुआ था। इस कारण दो माह तक सप्ताह के दो दिन पुल से आवागमन बंद कर दिया गया था। वहीं इस बार फिर से रात के समय तीन दिन के लिए यमुना पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। शुक्रवार को यमुना पुल पर रात आठ बजे से पुल की छत (बिटविन लेयर) की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। एनएचएआई की टीमें लगातार 12 घंटे तक मरम्मत कार्य करेंगी। हालांकि कार्य केवल रात में किया जा रहा है। इस दौरान पुल से आवागमन 36 घंटे के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पुल की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। ओवरलोडिंग के चलते पुल पर नाली बन गई है। इससे आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते कार्यदायी संस्था एनएचएआई ने बारिश के पहले पुल की छत पर पेंटिंग कार्य पूरा करना चाहती है। इसके चलते तीन दिन तक रात के समय पुल की मरम्मत की जानी है। इस दौरान सभी छोटे व बड़े वाहनों पर पुल से आवागमन में रोक रहेगी। केवल राहगीरों को पैदल निकलने में छूट दी गई है। जबकि अन्य सभी वाहनों को रूट डायवर्ट किया गया है। जगह-जगह पुलिस व यातायात विभाग की टीमें लगाई गई हैं।
-------------


यह है वाहनों का रूट डायवर्जन

कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन

- कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई।

- कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कबरई।

- कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा होते हुए सुमेरपुर जाएंगे।

- कानपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर।

- घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर।

--------------


महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन

- महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।

- कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।

- कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।

- राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।
--------------

इन तिथियों में यमुना पुल से न करें आवागमन

यमुना पुल की मरम्मत का कार्य शुक्रवार, शनिवार व रविवार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक किया जा रहा है। ऐसे में 26, 27 व 28 जून को पुल पर आवागमन बंद रहेगा। इन तिथियों में किसी को रात में कानपुर जाना है तो दूसरे मार्गों से यात्रा करें। यमुना पुल से आवागमन बंद रहेगा।
---------------

किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए डीएम ने निम्न नंबरों 9410499333/9473987561/9454401359/ 9454401360 एवं 9454403539 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थित में यूपी 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
------------

यमुना पुल 677 मीटर लंबा

पिछली बार की तुलना में इस बार लोगों को तीन दिन तक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यमुना पुल की लंबाई करीब 677 मीटर है। बुजुर्ग व दिव्यांगों को पैदल पुल पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
------------

रात के समय गुजरते करीब 10 हजार वाहन

यमुना पुल की रात में मरम्मत होने के कारण सबसे अधिक समस्या भारी वाहनों के सामने है। रात भर में करीब चार हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। इनके अलावा करीब छह हजार से अधिक रोडवेज बसें, एंबुलेंस व छोटे वाहन गुजरते हैं। पुल बंद होने से इन वाहनों को 40 से 50 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटकर जोल्हूपुर या मूसानगर होते हुए जाना होगा।
--------------

वर्जन:

कानपुर-सागर हाईवे से रोजाना करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें छह हजार से अधिक भारी वाहन हैं। ज्यादातर भारी वाहन रात के समय में निकलते हैं। ओवरलोडिंग के चलते पुल की बिटविन लेयर खराब हो गई है। बरसात के पहले इसकी मरम्मत हो जाएगी तो वाहन चालकों को आवागमन में आसानी होगी। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआई।

-------------
वर्जन:

तीन दिन 12 घंटे के लिए बंद रहेगा पुल

इस मार्ग पर रात में कितने वाहन गुजरते हैं, यह बता पाना मुश्किल है। इसका उनके पास कोई डेटा नहीं है। उनके पास तीन दिन तक रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कुल 12 घंटे पुल से आवागमन बंद रहने की सूचना आई है। - प्रवीण सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed