{"_id":"6913805b1d5a0f4953061a34","slug":"relief-amount-will-be-provided-to-the-rape-victim-from-laxmibai-samman-fund-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132427-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से दुष्कर्म पीड़िता को दिलाई जाएगी राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से दुष्कर्म पीड़िता को दिलाई जाएगी राहत राशि
Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर है। उसका इलाज हैलट में चल रहा है। इलाज में आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। अमर उजाला के माध्यम से जानकारी होने पर अब जिला प्रशासन मदद के लिए आगे आया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के तहत पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पीड़िता की गंभीर हालत और परिजनों की आर्थिक तंगी की खबर समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आई। मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की टीम को पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर आवेदन फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के तहत यौन उत्पीड़न पीड़िताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद टीम भेजी गई है।
राजीव कुमार ने बताया कि यह योजना जनपद में वर्ष 2016 से संचालित है। अब तक 355 मामलों में से 235 में एफआईआर की धाराओं के अनुसार सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जबकि 122 केस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को चढ़ाया गया ब्लड
किशोरी का इलाज फिलहाल कानपुर के हैलट मेडिकल कॉलेज के बाल रोग वार्ड में डॉ. रश्मि गुप्ता की निगरानी में जारी है। सोमवार को उसकी एंडोस्कोपी की गई थी, जिसमें लिवर डैमेज की पुष्टि हुई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार को खून की कमी के बाद ब्लड चढ़ाया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि कम से कम 15 दिन तक इलाज चलेगा। थाना जलालपुर प्रभारी पवन कुमार पटेल का कहना है कि पुलिस परिजनों के संपर्क में है, जो संभव होगी मदद की जाएगी।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। एसपी और प्रशासन से जानकारी लेकर हर संभव मदद की जाएगी। यदि किसी योजना के तहत सहयोग संभव है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
मनोज प्रजापति, सदर विधायक