फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rath moved resolutions to the district attorneys encompass

राठ को जिला बनाने के लिए वकीलों ने दिया धरना

Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rath moved resolutions to the district attorneys encompass
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
राठ  राठ जिला बनाओ की मांग पर अधिवक्ता संघ ने बुधवार से तीन दिन का कार्य बहिष्कार कर दिया। धरनास्थल पहुंच कर नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। दो माह से तहसील परिसर में राठ जिला बनाने की मांग को लेकर धरना चल रहा है। अब इसमें अधिवक्ता भी शामिल हो गए। बुधवार को अधिवक्ता संघ राठ के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी मुहम्मद रिजवान को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि राठ तहसील हमीरपुर जनपद की सबसे बड़ी तहसील तथा व्यवसायिक केंद्र भी है।
विज्ञापन


राठ तहसील में स्थापित सिविल जज जू.डि. में पांच थानों का न्यायिक क्षेत्राधिकार है, जिसका सेशन का न्यायिक कार्य जिला मुख्यालय में होता है जिसके लिये लोगों को 85 से 130 किलोमीटर तक का सफर तय कर मुख्यालय जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में तहसील राठ, सरीला एवं गरौठा को मिलाकर एक नया जिला राठ सृजित किया जा सकता है जिसमें तीनों तहसीलों की दूरी बमुश्किल 25 से 30 किलोमीटर होगी। ज्ञापन में बताया गया कि राठ को जिला बनाने के लिए बीते 12 मई से जनता तहसील परिसर में धरने पर बैठी है जिसमें संगठन, व्यापारी, किसान, मजदूर, अधिवक्ता आदि हिस्सा ले चुके हैं।  इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री अखिल नगायच, पूर्व अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर रावत, सोभित मिश्रा, राम कुमारी यादव, गनपत सिंह महान, जीतेंद्र राजपूत, संतोष श्रीवास्तव, जमुनादीन राजपूत मौजूद रहे। उधर,  सरीला में बार संघ ने बुधवार से शनिवार तक चार दिन हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। बार संघ के अध्यक्ष लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि जब तक राठ जिला नहीं बन जाता है तब तक हर शनिवार को संघ हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य से विरत रहेगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, बृजमोहन, रामसिंह यादव, पृथ्वीराज, विजय बहादुर सहित संघ के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed