{"_id":"69653b37fd0dcc25cc0721eb","slug":"rath-became-the-winner-of-the-tournament-by-defeating-punjab-by-45-runs-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134762-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पंजाब को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी राठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पंजाब को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी राठ
Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 26- राठ में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते आयोजक। स्रोतः आयोजक
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पंजाब व राठ के बीच फाइनल मैच खेला गया। राठ ने पंजाब को 45 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम सिंह राजपूत व टूर्नामेंट के अध्यक्ष धर्मसिंह राज खजांची ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है। राठ के कप्तान तरुण राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। हर्षित सिंह ने 78, पवन राजपूत ने 43, प्रियांशु पुरवार ने 34, दीपांशु सिंह ने 33 व रोहित ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी पंजाब की टीम 10 वें ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरव मार्कन ने 79, रंजीत सिंह व बलराज ने 28-28 रन बनाए। राठ की टीम 45 रनों से मैच जीतकर टूर्नामेंट की विजेता बनी। कमेंट्रेटर अवधेश पाल व दीपक यादव रहे।