फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rath assembly constituency needs development

राठ विधानसभा क्षेत्र को विकास की दरकार 15-39-45

Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rath assembly constituency needs development
हमीरपुर। 1952 में जिले की राठ विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। पहली बार कांग्रेस नेता जराखर निवासी श्रीपत सहाय रावत निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे। यह विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही पिछड़ा रहा है। यहां पेयजल व बिजली की जर्जर लाइनें, जर्जर सड़केें, रेलवे और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जो क्षेत्र के विकास में बाधक हैं। वर्ष 2012 में इस विधानसभा में जिले की मौदहा विधानसभा सीट को समाप्त कर आधा हिस्सा जोड़ा गया था। देखा जाए तो विधानसभा क्षेत्र में विधायकों ने विकास की ओर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
लोधी बिरादरी के झुकाव से बने विधायक
राठ विधानसभा सीट बेहद पिछड़े इलाके में गिनी जाती है। इस सीट पर लोधी बिरादरी की बहुलता है। करीब 30 फीसदी बिरादरी होने के कारण यहां बीते 2012 के विधानसभा चुनाव से पूर्व लोधी बिरादरी के प्रत्याशी को ही राजनीतिक पार्टियां ज्यादा तवज्जो देती रही हैं। मगर अब सीट आरक्षित होने पर खासकर लोधी मतदाता ही हार जीत में निर्णायक की भूमिका अदा कर रहे हैं। यही कारण है कि सारे प्रत्याशी जीत के लिए इसी बिरादरी पर डोरे डालते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की मनीषा अनुरागी ने एक लाख पांच हजार वोट के अंदर से जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस सेे चुनाव लड़े पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी दूसरेे व बसपा के अनिल कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन

--------------
राठ विधानसभा में वर्ष 2017 में हुए चुनाव
प्रत्याशी - पार्टी - मत
मनीषा अनुरागी - भाजपा - 147526
गयादीन अनुरागी - कांग्रेस - 42883
अनिल कुमार - बसपा - 38710
--------------
पार्टियां और उनके घोषित प्रत्याशी: 2022
भाजपा- मनीषा अनुरागी
बसपा- प्रसन्न भूषण
सपा - चंद्रवती वर्मा
कांग्रेस- कमलेश श्रीवास
------------------
जातीय समीकरण (अनुमान के अनुसार)
लोधी- 1.20 लाख
मुस्लिम-21 हजार
जाटव- 33 हजार
ब्राह्मण- 27 हजार
ठाकुर- 18 हजार
यादव-12 हजार
निषाद-13 हजार
प्रजापति 12 हजार
वैश्य -8 हजार
अन्य- 44 हजार
---------------
राठ विधानसभा के कुल मतदाता- 399083
महिला-182018
पुरुष-217061
अन्य-02
दायरा (क्षेत्रफल) 4282 वर्ग किमी
घनत्व- 258 प्रति वर्ष किमी
साक्षरता दर-69 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed