{"_id":"6117cafa8ebc3ee01e7c5422","slug":"rasleela-was-staged-at-night-on-the-occasion-of-nag-panchami-hamirpur-news-knp6461491101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी के अवसर पर रात में रासलीला का मंचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी के अवसर पर रात में रासलीला का मंचन हुआ
विज्ञापन
रलरा गांव में राधे कृष्ण लीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : HAMIRPUR
गहरौली। अलरा गौरा में नाग पंचमी पर शुक्रवार की रात कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। इसे देख दर्शक भक्ति रस में डूब गए।
अलरा गौरा में नाग देवता मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ साल पुराना है। यहां नाग पंचमी पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी, श्रीराधा कृष्ण का प्रथम मिलन, श्रीकृष्ण का राक्षसों को मारना आदि का कलाकारों ने मनोहारी मंचन प्रस्तुत किए।
इसके साथ ही कलाकार ने बोल राधा बोल, राधा रानी हमें भी बता दो जरा, बरसाने वाली राधे आदि पर नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह देखकर मौजूद दर्शक भी झूम उठे। रासलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव सहित आसपास के गांवों के लोग एकत्र रहे। संवाद