{"_id":"0adddde272e7769bd6c5f4a30a969a69","slug":"rape-of-minor-in-wedding-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में आई नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में आई नाबालिग से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह के दौरान दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले एक अधेड़ ने अपने
विज्ञापन
सहयोगी की मदद से नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना
मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में बीते चार दिन पूर्व घटी। पीड़ित पक्ष ने
कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ
दुष्कर्म व गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
कर लिया है। वहीं पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने
के बाद पीड़ित और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लेकर जांच को
लखनऊ भेजा है।
कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते 2 फरवरी को स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने पिता व बहन के साथ मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में 30 जनवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
रात करीब 9 बजे शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था तभी रिश्ते में चाचा मनोज शुक्ला निवासी घाटमपुर व उसका सहयोगी पूरन निवासी भदरस घाटमपुर आए और नाबालिग पुत्री से बोले कि पापा बुला रहे है। आरोपियों के झांसे में आकर वह उनके साथ चली गई। मनोज लड़की को गेस्ट हाउस की छत पर ले गया जहां उसने दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि इस कार्य में पूरन ने मनोज का सहयोग किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि जानकारी के अभाव में वह मुकदमा दर्ज कराने घाटमपुर चली गई। प्रभारी निरीक्षक पीके यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 व 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।