फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ?????? ??? Ranjana won three gold medals in Master National Games

यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं किसान

Tue, 30 Nov 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
?????? ??? Ranjana won three gold medals in Master National Games
मौदहा की किसान सेवा समिति में लटकता ताला। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। रोज सुबह क्षेत्रीय समितियों क्रय विक्रय व पीसीएफ खाद बिक्री केंद्र के चक्कर लगाकर लौटने वाले किसान अब अव्यवस्था के चलते टूटते जा रहे है।
विज्ञापन

जहां समिति के जिम्मेदार खरीद केंद्र प्रभारी को यह भी पता नहीं कि अब कब तक खाद आएगी। वहीं बाजार में महंगे दामों में खाद की बिक्री के साथ ही उन्हें अच्छी कंपनी की खाद होने का विश्वास नहीं हो पा रहा है। सोमवार को क्रय विक्रय सहित पीसीएफ केंद्र में खाद लेने के लिए दूर दराज से किसान ट्रैक्टरों के साथ इनके चक्कर लगाकर लौट गए।
विज्ञापन

किसान सेवा समिति के सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि उनके पास किसी प्रकार की खाद नहीं है। न ही वह बता सकते हैं कि खाद कब आएगी। रैक महोबा आने पर ही पता चल सकेगा कि खाद कब आएगी। इसी तरह क्रय विक्रय समिति के सचिव बालकृष्ण सिंह ने कहा कि जब तक खाद रही, वितरित की गई। किसान रोज आते हैं, पूछते हैं खाद कब आएगी। खाद आने पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
फोटो 29 एचएएमपी 21 राजनारायन।
भवानी निवासी राजनारायन ने बताया कि दस बीघा खेत में गेहूं फसल में पहला पानी लगाया है। अब यूरिया की आवश्यकता है। बाजार में 350 रुपये प्रति बोरी यूरिया बिक रही है। बाजार की खाद पर विश्वास नहीं है। जबकि इफ्को की 266.50 रुपये प्रति बोरी दर है। उसमें शत प्रतिशत शुद्धता का विश्वास है।
फोटो 29 एचएएमपी 22 राधा दीक्षित।
अरतरा की महिला किसान राधा दीक्षित ने बताया कि उनके पिता वृद्ध हैं और भाई छोटा है। इसलिए वह मां के साथ स्वयं खाद लेने आई हैं। क्रय विक्रय समिति में न कोई जिम्मेदार मिला और न ही खाद मिली। सुबह से बैठने के बाद वह देर शाम घर जा रहे हैं।

फोटो 29 एचएएमपी 23 भगवानदीन।
रीवन के भगवानदीन रामजी के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खाद लेने आए। कहा उन्हें यूरिया व डीएपी की जरूरत है। ट्रैक्टर लेकर एक बार आने में करीब दो सौ रुपये बर्बाद होते हैं। लेकिन खाद मिलना तो दूर केंद्रों में सन्नाटा छाया है। कर्मचारियों का अता पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed