फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ramlila staged by the Cultural Events

रामलीला मंचन के साथ हुए सांस्कृतिक आयोजन

Sun, 18 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ramlila staged by the Cultural Events
मौदहा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
कंस वध मेले में शुक्रवार देर रात परंपरागत तरीके से कंस दरबार सजाया गया। लेकिन पूर्व के वर्षों की तरह कंस व उसके दरबारियों की घासफूस की प्रतिमाएं न बनाए जाने से दर्शकों को मायूसी हुई। गुड़ाही मंडी में कंस दरबार के लिए टेंट लगाया गया।
विज्ञापन


लेकिन कंस व उसके सेनापति के पुतले बकासुर, सूर्पणखा, हाथी तथा घोड़े नहीं सजाए गए। स्थानीय प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण मंदिर से उठने वाला डोला साधू संतो के साथ जुलूस में सम्मिलित नहीं हो सका। इससे लोगों को निराशा हाथ लगी। थाना चौराहा रामलीला मैदान में रामलीला का शानदार मंचन हुआ, जिसे दर्शक देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। वातवरण राम मय हो गया। जनक की भूमिका पिपरौंदा निवासी मातादीन त्रिपाठी ने निभाई, परशुराम का पाठ प्रदीप पांडेय फतेहपुर ने किया और राम की भूमिका में शैलेंद्र कानपुर रहे। वहीं लक्ष्मण की भूमिका में कानपुर के छुन्ना रहे। रामलीला की शुरुआत गुरु विश्वामित्र के भगवान राम लक्ष्मण को संध्या उपदेश के साथ हुई।
विज्ञापन


आयोजक राजेंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना मैनेजर, पप्पू सोनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने पर सीओ उमरदराज खां सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं झांसी के आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। यहां कई बार पुलिस को लोगो को शांत करना पड़ा। कांशीराम कालोनी व ओरी तालाब में 51 घंटे का भजन कार्यक्रम चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed