फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ram ji ki nikli sawari...

राम जी की निकली सवारी...

Sat, 16 Apr 2016 12:14 AM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ram ji ki nikli sawari...
शोभायात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर मुख्यालय के देवदास मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन


नवयुवक संघ राज दरबार की अगुवाई में देवदास मंदिर परिसर से युवकों ने जयश्रीराम उद्घोष के साथ भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सुभाष बाजार, कोतवाली, रहुनियां धर्मशाला, हाथी दरवाजा, सैय्यदबाड़ा, बस स्टॉप, पेट्रोल पंप होकर देवदास मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में रामभक्त चंदन लगाए और भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। कल्पवृक्ष कमेटी, शीतला माता युवा मंच और अन्य लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। भगवान श्रीराम के रथ की आरती उतारी। मौके पर संजय दीक्षित, अमरनाथ अवस्थी, कुलदीप निषाद, अजय अवस्थी, धीरेंद्र गुप्ता, राहुल साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर सुमेरपुर में भी श्रीरामनवमी पर नवीन गल्ला मंडी परिसर से दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव ने झांकियों की आरती कर किया। शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू हुई और तपोभूमि में रावण दहन के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा पर घरों की छतों से पुष्प वर्षा की गई। श्रीराम का विराट रूप, राम दरबार, सीता स्वयंवर, निषाद राज द्वारा राम को नाव से पार कराना, वीर हनुमान, लवकुश, कारगिल की फौज आदि झांकियां और कानपुर के कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह सेंगर, एम खान, समिति के छुट्टन गुप्ता, राजेश निगम, रज्जन पांडेय, रोहित शिवहरे, रणवीर सिंह लाला, महेश गुप्ता, कृष्ण कुमार रामू, मुन्नीलाल अवस्थी मौजूद रहे। सीओ सदर सीताराम, तहसीलदार सालिकराम व थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार रामजानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।  मुस्करा कस्बे में मां कालका देवी मंदिर में कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। राम भक्तों ने बाइक जुलूस निकाला। राठ में दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में दर्जनों घोड़े, बैंडबाजे स्वांग तमाशे और सरस्वती बाल मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, उर्मिला देवी आदि स्कूलों द्वारा सजाई गईं बच्चों की झांकियां शामिल रहीं। घरों की छत से गुलाल और फूल बरसाए गए। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा खुशीपुरा, भटियाना, चौबटटा, मियांपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, पड़ाव, कोटबाजार, बुधौलियाना, बजरिया से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed