{"_id":"6ab16c768f5c99c08a00f886","slug":"raksha-and-varsha-won-the-poster-competition-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145357-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में रक्षा व वर्षा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में रक्षा व वर्षा ने बाजी मारी
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 08- पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्वय
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति अभियान विषय पर भाषण प्रतियोगिता और विकसित भारत की संकल्पना विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में रक्षा और वर्षा ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं भूमि सेन और अनामिका के स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गेश ओमर रहे। भाषण प्रतियोगिता में भूमि सेन, अनामिका, गायत्री यादव, काव्य यादव, संजना और स्मिता राज ने भाग लिया और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता में राखी, भूमि सिंह, इच्छा, रुचि, संजना, मेघा, रक्षा और वर्षा ने पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक बाबू और लवकुश कुमार रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रक्षा और वर्षा को, द्वितीय स्थान मेघा और रुचि को तथा तृतीय स्थान संजना, इच्छा, भूमि सिंह व राखी को मिला। प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. शालिनी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार और समापन डॉ. शालिनी ने किया।