फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rakian created for active troops at the border

सीमा पर मुस्तैद सैनिकों के लिए बनाईं राखियां

Sat, 13 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rakian created for active troops at the border
महर्षि विद्या मंदिर की छात्राएं जिलाधिकारी उदयवीर सिंह को राखी सौंपतीं। - फोटो : अमर उजाला

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुछेछा में छात्राओं ने देश की सीमा में रक्षा कर रहे सैनिकों के  लिए अपने हाथों से राखियां तैयार कीं। यह राखियां बच्चों ने डीएम को भेंट की ताकि राखियां सैनिकों तक पहुंचाई जा सकें।

विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं कई दिनों से देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां बनाने में जुटी थीं। छात्राओं में श्रद्धा द्विवेदी, अंजली राठौर, अनुश्री, साक्षी, पलक, रितिका, मान्या, काजल, आन्या, राशी, प्रार्थना, निहारिका, करिश्मा, दिव्यांशी आदि ने राखी बनाईं। छात्राएं कहती हैं कि हमारे वीर सैनिक देश की रक्षा में दिन रात तत्पर हैं।
विज्ञापन


तो हम भी अपने रक्षा-सूत्र के  जरिए उनके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। राखियां निर्मित कराने में जैंड आर्टिस्ट कला शिक्षक राहुल, अरुण सिंह, रमेश सैनी, सोनू सिंह, प्रवीन सचान का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव व केके द्विवेदी ने छात्राओं की मनोभावना को देख कहा कि आज भी बहनों के अंदर अपने भाइयों के प्रति प्रेम जागृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed