{"_id":"57ab64cc4f1c1bee07ee466b","slug":"raid-seized-illegally-dump-murng","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर अवैध रूप से डंप मौरंग सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर अवैध रूप से डंप मौरंग सीज
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर मौरंग से भरे ट्रक की जांच करते खनिज सर्वेयर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अवैध रूप से डंप की गई मौरंग को लेकर बुधवार दोपहर खनिज विभाग और नायब तहसीलदार ने दो स्थानों पर छापा मारा। टीम ने मौके पर पड़ी सैकड़ों घन मीटर मौरंग को सीज कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र में मौरंग माफियाओं ने बड़ी तादाद में मौरंग का डंप कर रखी है। जिसे मौरंग माफिया खुले आम बेंच रहे हैं। कोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने और सीबीआई जांच को लेकर बुधवार को खनिज विभाग के सर्वेयर विजय भूषण तिवारी, नायब तहसीलदार छेदालाल प्रजापति ने कुछेछा और टोलारावत गांव के बाहर पड़ी सैकड़ों घन मीटर मौरंग को सीज कर दिया।
विज्ञापन
सर्वेयर ने बताया कि कुछेछा गांव में पड़ी करीब 450 घनमीटर और टोलारावत में पड़ी 110 घन मीटर मौरंग को सीज कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह से सर्वेयर ने चरखारी रोड पर एक स्थान पर पड़ी मौरंग को सीज कर दिया। सर्वेयर ने कोतवाली के बाहर मौरंग भरे ट्रकों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन