Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ragaul Riders and Fazil-11 won their quarter-final matches.

Hamirpur News: रागौल राइडर्स और फाजिल-11 ने जीते क्वार्टर फाइनल मुकाबले

Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ragaul Riders and Fazil-11 won their quarter-final matches.
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया खेल मैदान में मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में आयोजित मौदहा महोत्सव-2026 के तहत चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें रागौल राइडर्स और फाजिल-11 ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में स्काई स्टार राठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए रागौल राइडर्स ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 101 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से राज ठाकुर ने 24 और सचिन ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई स्टार राठ की टीम 73 रन पर ही सिमट गई। दो विकेट लेने वाले मिथुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में फाजिल-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 109 रन बनाए। रवींद्र साहू ने 39 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। जवाब में कम्हरिया की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के साथ दो विकेट लेने वाले रवींद्र साहू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका जावेद कुंबले और समीर सभासद ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष निजाम उद्दीन पावर, नौशाद संजरी, खालिद लंबरदार, आसिफ चौधरी, जुम्मू सभासद, बबलू पठान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed