फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Quilts haven't been changed in an old age home for eight years.

Hamirpur News: वृद्धाआश्रम में आठ साल से नहीं बदली गई रजाइयां

Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Quilts haven't been changed in an old age home for eight years.
हमीरपुर। शहर स्थिति वृद्धाश्रम में मासिक निरीक्षण व विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस में कई खामियां पाई गईं। आश्रम में बीते आठ सालों से रजाइयां व गद्दे नहीं बदले गए हैं। टूटी फर्श, गंदा वॉश बेसिन और सीढ़ियों की स्थिति खराब मिलने पर सतत निगरानी के निर्देश विधिक सेवा सचिव ने दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में वृद्धाश्रम में मासिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय द्वारा किया गया। शिविर में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस बीच छह वृद्धजनों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पेंशन न मिलने, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा पारिवारिक विवादों से संबंधित समस्याएं बताईं। शिकायतों के निस्तारण के लिए पैरालीगल वॉलंटियर्स को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


वहीं निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में टूटी हुई फर्श, गंदा वॉश बेसिन और सीढ़ियों की स्थिति खराब मिली। साथ ही वृद्धों की रजाई एवं गद्दे पिछले आठ वर्षों से नहीं बदले गए हैं। जबकि नियमानुसार इन्हें प्रत्येक पांच वर्ष में बदला जाना आवश्यक है। इस पर प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह अपने मुख्यालय से पत्राचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर सुधारात्मक उपाय कर रिपोर्ट जिला विधिक सेवा को प्रस्तुत करें। इसके अलावा सभी दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगाने तथा समुचित सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि सुधार के लिए जिला विधिक सेवा द्वारा सतत निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक जीतेंद्र सिंह परमार, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल चीफ आनंद कुमार सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed