फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   quarrel shopkeepers

आपस में भिड़े दुकानदार एक को घोंप दिया चाकू

Sat, 12 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
quarrel shopkeepers
नादौन के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार सुबह कूलर के पानी को लेकर दो
विज्ञापन
दुकानदार आपस में भिड़ गए। एक दुकानदार ने दूसरे को चाकू घोंप दिया।

इससे वह घायल हो गया है और उसे नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र भाटिया ने दुकान के बाहर कूलर रखा हुआ है।

साथ वाली ज्वेलर शॉप के मालिक मुख्त्यार सिंह और उसके बेटे ने सुरेंद्र भाटिया को कहा कि कूलर का पानी व्यर्थ बह रहा है और उसकी दुकान की तरफ आ रहा है।

इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि ज्वेलर शॉप मालिक ने सुरेंद्र भाटिया को चाकू घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरेंद्र भाटिया ने पुलिस में दर्ज करवाई तहरीर में कहा है कि वह और उसका बेटा सुबह दुकान का सामान लगा रहे थे।

मुख्त्यार सिंह और उसके बेटे ने उसके बेटे से मारपीट शुरू कर दी। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed