फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   PWD has issued tenders for the repair of five small bridges.

Hamirpur News: पांच लघु पुलों की मरम्मत के निकाले लोनिवि ने निकाले टेंडर

Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
PWD has issued tenders for the repair of five small bridges.
हमीरपुर। लोनिवि विभाग ने हाल ही में पांच लघु सेतु पुलों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर निकाले हैं, जिनको 98 लाख की लागत से ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोनिवि प्रांतीय खंड ने पांच पुलों की मरम्मत करा जाने के टेंडर निकाले हैं। इनमें मुस्करा, मौदहा बाया कपसा जिला मार्ग पर किमी छह व नौ के मध्य बने दीर्घ सेतुओं के मरम्मत कार्य के लिए 13 लाख, कुछेछा से देवगांव मार्ग पर टिकरौली गांव के पास बने लघु सेतु महिला नाला पर 28 लाख की लागत से मरम्मत कार्य होना है। इसी प्रकार सुमेरपुर नदेहरा मार्ग के किमी पांच पर स्थित लघु सेतु का पांच लाख, सुमेरपुर से टिकरी बुजुर्ग मार्ग के किमी 32 पर स्थित लघु सेतु में 27 लाख व कदौरा बेरी होते हुए कुरारा मनकी मार्ग पर बने नाला पर स्थित पुल का 25 लाख की लागत से मरम्मत कार्य कराया जाना है। जिनकी निविदा विभाग ने पिछले आठ नवंबर को आमंत्रित की थी। टेंडर प्रकिया पूरी कर ली गई है। इन सेतुओं का दो माह के अंदर मरम्मत कार्य पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
----------------------
35 साल पूर्व बना था नाला पर पुल

बेरी गांव निवासी पूर्व प्रधान ब्रम्हनरायन त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 1988 में बाहे नाले पर सेतु का निर्माण कराया गया था। विभाग द्वारा पुल मार्ग पर गड्ढे आदि भराए जाने का कार्य समय-समय पर होता रहता है। फिलहाल पुल की स्थित अभी ठीक है। मरममत के नाम पर विभाग खानापूरी कर धनराशि बंदरबाट करते रहते हैं।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुई थी मरम्मत

टिकरौली निवासी राजू पाल ने बताया कि वर्ष 2022 में आई बाढ़ में पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया था। विभाग ने पिछले साल करीब 30 लाख की लागत से मरम्मत कार्य कराया था। अब फिर से मरम्मत कार्य कराए जाने के टेंडर निकाले हैं। कहा कि जनता के पैसों को ऐसे ही खानापूरी करके ठिकाने लगाया जाता है।
-------------------------
गतवर्ष महिला नाला पुल का बजट नहीं मिला था। थोड़ी बहुत मरम्मत करा दी गई थी, जो पत्थर धंस गए हैं। उनको सही कराया जाएगा। सुरक्षा को लेकर और कार्य कराए जाएंगे। सभी पुलों का इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
- एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed