फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Put people in boxes aspiration to mind

आकांक्षा पेटी में लोगों ने डाली मन की बात

Sun, 01 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Put people in boxes aspiration to mind
राठ में अंबेडकर चौराहे पर आकांक्षा पेटी का शुभारंभ करते प्रमोद सिंह गौर। - फोटो : अमर उजाला
चुनावी रणनीति के तहत रविवार को भाजपाइयों ने आकांक्षा पेटी का शुभारंभ किया। पेटी में लोगों ने पोस्टकार्ड में अपने मन की बात को लिखकर डाला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भाजपा के वयोवृद्ध पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह गौर ने आकांक्षा पेटी का शुभारंभ किया। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर आकांक्षा पेटी को रखकर लोगों से एक

पोस्टकार्ड में अपनी मन की बात लिखकर डालने की अपील की गई। जयपाल श्रीवास ने कहा कि पेटी में डाले गए मन की बात से लिखे गए पत्रकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा। इसमें कानून व्यवस्था, बिजली, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अपनी बात लिख सकते हैं। नेशन विद नमो के विधान
विज्ञापन


सभा प्रभारी शिवांक श्रीवास्तव ने कहा कि आकांक्षा पेटी में डाले गए पोस्टकार्ड से लोग पीएम से संवाद स्थापित कर सकते हैं। शुभारंभ के मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष शिवरतन विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, पवन सोनी, माधुरी श्रीवास, मनोज गुप्ता, मुन्नीलाल, दीपू मुंशी, कामता राजपूत, दिनेश सोनी, योगेश सोनी, रामसेवक राजपूत आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed