फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Purchase affected due to non-availability of wheat

गेहूं का उठान न होने से खरीद प्रभावित

Sun, 23 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Purchase affected due to non-availability of wheat
राठ में क्षेत्रीय सहकारी समिति में रखी गेहूं की भरी बोरियां - फोटो : अमर उजाला
सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं का उठान न होने से किसानों की गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय सहकारी समिति में तीन दिन से किसानों की गेहूं की तुलाई पूरी तरह से ठप है। किसान गेहूं बेचने के लिए समिति में डेरा डाले हुए हैं। वहीं मंडी समिति में यूपी एग्रो केंद्र पूरी तरह से गेहूं की बोरियों से भर गया है। उठान न होने से जहां किसान परेशान हैं वहीं केंद्र प्रभारी भी हलाकान हैं। गौरतलब है सरकार ने इस साल गल्ला मंडी में चार केंद्र और कस्बे के अंदर दो गेहूं केंद्र बनाए गए थे, जहां पर किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा था। पिछले एक सप्ताह से गेहूं का उठान न होने से केंद्र भर गए। कस्बे के सैना रोड स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति में केंद्र द्वारा खरीदे गए गेहूं से परिसर पूरी तरह से भर गया। गेहूं से भरी बोरियों से केंद्र का मैदान भरने से इस केंद्र पर तीन दिनों से किसानों की माल की खरीद नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी उमाकांत बादल ने बताया कि उनके केंद्र 1308 कुंतल की खरीद हुई है। जबकि 427 कुंतल का उठान हो गया। 881 कुंतल गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। जब गेहूं का उठान हो जायेगा और जगह खाली हो जायेगी तभी खरीद संभव हो सकेगी। इसी तरह से मंडी स्थित यूपी एग्रो केंद्र का हाल है। इस केंद्र परिसर में गेहूं पूरी तरह से भर गया है। किसानों के गेहूं की खरीद न होने से गेहूं से भरे किसानों के ट्रैक्टर क्रय केंद्रों पर खडे़ हैं। वहीं किसानों ने बताया कि वह उनके गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। किसान गेहूं तुलवाने के लिए डेरा डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed