फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Protest against Manipur violence, demand for hanging of the accused

Hamirpur News: मणिपुर हिंसा का विरोध, आरोपियों को फांसी की मांग

Sun, 23 Jul 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against Manipur violence, demand for hanging of the accused
कुरारा। सपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ हिंसा व अमानवीय व्यवहार के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही मामले की जांच कराकर आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मणिपुर में महिलाओं के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें महिलाओं के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। कैंडिल मार्च में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, शिवशरण यादव, मुकेश कुमार, रहीश अहमद, शिवशंकर यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


आप ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति भेजा ज्ञापन

हमीरपुर। रविवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में मणिपुर घटना को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपा है। जिसमें मणिपुर राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी हैं। वहीं 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिसमें अभी तक केंद्र सरकार मौन है। इस मौके पर प्रांतीय सचिव रामपाल राजपूत, राहुल, डाॅ. सुनील गुप्ता, गुलाम मोहम्मद, शाहाबुद्दीन, राहुल सिंह, मो. शाबीर, अर्चन गुप्ता, मनीत सिंह, प्रभात राजपूत, स्वनेश सोनी, कौशल कुमार, अभिषेक, प्रीतम, रामप्रसाद, मोहित, रोहित आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed