फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Proclamation came to 31 the chance to become voters

मुनादी हुई, 31 तक वोटर बनने का मौका

Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Proclamation came to 31 the chance to become voters
राजनी‌ति - फोटो : demo pic

अगर आपका वोटर आईडी नहीं बना है तो 31 अक्तूबर तक का मौका है। शहर अथवा गांव में हर बूथ पर बीएलओ पहुंच मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर फार्म भरवाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


सुमेरपुर ब्लाक के उजनेड़ी गांव के बूथ 181 में रविवार को बीएलओ गोकरन श्रीवास ने रविवार को मुनादी कराकर लोगों को मतदाता सूची देखने के साथ आवेदन जमा करने को बुलाया। इस मौके  पर फार्म छह, सात व आठ के 67 फार्म भरवाए। वहीं मतदाता बनने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में भी फार्म लेकर जमा कर सकते हैं। साथ ही अगर वोटर आईडी बना है और उसमें किसी तरह की गलती है तो उसमें भी सुधार कराया जा सकता है। इसके साथ मकान बदलने पर अपना नया पता भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

किसके लिए कौन सा फार्म: फार्म 6- नए वोटर बनने के लिए और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किसी अन्य पोलिंग स्टेशन में नाम स्थानांतरित कराने के लिए।
फार्म 7- किसी वोटर का नाम शामिल होने पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए।
फार्म 8- मतदाता सूची की किसी गलती को ठीक कराने और फोटो शामिल कराने के लिए।
फार्म 9 ए- एक ही विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बदलने के लिए।
फार्म 6 ए- विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए।
ये दस्तावेज लगाने होंगे: संबंधित फार्म पर अपने आवेदन पत्र के साथ फोटो, पता और जन्मतिथि का प्रमाण पत्र लगाना होगा।
यहां से मिलेगा फार्मः सभी फार्म कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय या तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र से ले सकते हैं। वेब साइड डब्लूडब्लूडब्लू.सीईओयूटीटीआरपीआरएडीईएसएच.एनआईसी.इन डाउन लोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed