{"_id":"64c9466b53af5aa0fe0ebba7","slug":"preparations-completed-the-governor-will-reach-the-headquarters-this-evening-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-1338-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तैयारियां पूरी, आज शाम मुख्यालय पहुंचेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तैयारियां पूरी, आज शाम मुख्यालय पहुंचेंगी राज्यपाल
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वह बुधवार शाम 4:25 पर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर बाद 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से वापस लौटेंगी।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जारी प्रोटोकाल के अनुसार राज्यपाल बुधवार शाम 4.25 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। जहां से वह पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंच रात्रि विश्राम करेंगी। गुरुवार सुबह 10 बजे वह कुछेछा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों का परफारमेंस देखने के साथ किट वितरण करेंगी। वहां से 10.27 बजे वह जिला अस्पताल पहुंच आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ 15 टीबी मरीजों को किट वितरित करेंगी। 11.15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच पौधरोपण कर ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन कर आंगनबाड़ी स्टॉफ से बातचीत करेंगी। इसके बाद वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं की स्थिति देखेंगी। दोपहर 1.40 बजे टीबी मरीजों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने के बाद 2.50 बजे हैलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
पौथिया में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यालय से महज करीब दस किलोमीटर दूर राठ हमीरपुर मार्ग बैठका धाम अमृत सरोवर में दो दिन निरंतर कार्य चल रहा है। मनरेगा पार्क खेल मैदान में बारिश के कारण पानी भर गया है। प्रधान व सचिव सफाई रंगाई पुताई कराने में डटे हुए हैं।