फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pregnant hospitalized after receiving a call from Health Minister's office

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से फोन आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती

Thu, 19 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pregnant hospitalized after receiving a call from Health Minister's office
महिला अस्पताल में डॉ. अंशु मिश्रा से जानकारी लेते एसीएमओ डॉ. पीके सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। महिला अस्पताल में चिकित्सकों के आपसी झगड़े गर्भवतियों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। शहर के मांझखोर रमेड़ी निवासी गर्भवती तीन दिन से पति और बच्चे के साथ महिला अस्पताल के चक्कर काट थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से सीएमओ डॉ. एके रावत को निर्देशित किया गया कि गर्भवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इस पर सीएमओ खुद महिला जिला अस्पताल पहुंचे और शाम को गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

गुुरुवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बीमार, मरीज भटके शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। गुुरुवार को दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांझखोर रमेड़ी निवासी अखिलेश ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पत्नी सपना गर्भवती है। तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में दिखाया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन होने की बात कही है, लेकिन अब ऑपरेशन करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डॉक्टर ने भर्ती करने का पर्चा भी लिख दिया। आरोप लगाया कि महिला सीएमएस ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उसके पर्चे और जांच रिपोर्ट भी अपने पास रख ली। इसके बाद महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया तो महिला का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि महिला के हार्ट में सिकुड़न है। इस वजह से प्रसव में दिक्कत है। सीजर से प्रसव कराया जाएगा।
महिला की देखभाल को सीएमओ ने फिजीशियन डॉ. आर एस प्रजापति, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित सचान, डॉ. अंशु मिश्रा को लगाया है। सीएमओ एके रावत के पहुंचने पर गर्भवती की आवभगत तेज हो गई। जिसके बाद गर्भवती से नर्सें भी पल-पल का हालचाल लेती नजर आईं।
स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर से सीएमओ को आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। जो स्वास्थ्य कर्मी उसे कल तक भर्ती नहीं कर रहे थे, वहीं इलाज करते नजर आए। सीएमओ ने मौदहा से एनेस्थेटिक डॉ. संदीप पाल को बुलाया।

गर्भवती के अस्पताल में भर्ती न होने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य मंत्री के पीआरओ का फोन आया था। उनको गर्भवती की समस्या की जानकारी दे गई है। गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। निगरानी के डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है। -डॉ. एके रावत, सीएमओ।

लेबर रूम में भर्ती महिला।

लेबर रूम में भर्ती महिला।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed