{"_id":"651078d7b087d83eba03455a","slug":"prajapati-samaj-took-oath-not-to-have-death-feast-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-3256-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रजापति समाज ने मृत्यु भोज नहीं करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रजापति समाज ने मृत्यु भोज नहीं करने की ली शपथ
Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
मौदहा। (हमीरपुर)। प्रजापति समाज की सिसोलर में हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें एक मत से बिरादरी के लोगों ने तय किया है कि उनके गांव में आज के बाद से मरणोप्रांत होने वाला भोज नहीं किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि गांव के लोग ऐसे भोज में कहीं भी सम्मिलित नहीं होंगे।
सिसोलर में पूर्व प्रधान विजय शंकर प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि उनकी बिरादरी में बहुत सी कुरीतियां हैं जिन्हें दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ।कुछ में उन्हें सफलता भी मिली है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी अब बिरादरी के लोगों का रुझान बढ़ा है। अभी फिलहाल गांव में ही लागू होगा। इसमें कहा गया है कि मरणोपरांत जो भोज होता है यह उस पीड़ित परिवार के ऊपर भारी बोझ होता है और ऐसे मामलों में जहां आदमी बीमारी या अन्य कारणों से मृत्यु होती है। वैसे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है और इसके बाद क्रिया कर्म और भोज आदि का बोझ उठना पड़ता है। जिस पर शक्ति के साथ गांव में प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष के अलावा बद्री प्रसाद, बलबीर, आत्माराम, रघुनंदन, कमलेश ,भैयालाल, रामस्वरूप, मातादीन मेड़ेलाल आदि रहे।
-