{"_id":"581a2f5d4f1c1b5e384372ef","slug":"pradhan-and-the-attack-on-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और उनके पिता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और उनके पिता पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरीला में घायल प्रधान दृगपाल यादव।
- फोटो : amarujala
जलालपुर थानाक्षेत्र कदौरा गांव में जमीनी विवाद में घर के बाहर चबूतरे पर बैठे ग्राम प्रधान व उनके 75 वर्षीय पिता पर बुधवार तड़के असलहों से लैस दबंगाें ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान की हालत गंभीर होने पर स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। प्रधान ने गांव के आठ लोगों पर प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विकासखंड की हरसुंडी ग्राम पंचायत के मजरा कदौरा गांव निवासी दृगपाल यादव (45) इसी ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। बुधवार को तड़के प्रधान व उनके पिता बैजनाथ अपने चबूतरे पर बैठे थे। तभी गांव के आठ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। प्रधान का आरोप है कि गांव के घनश्याम की जमीन पर कुछ लोग कई सालों से अवैध कब्जा किए हैं। वह कब्जा हटवाने में घनश्याम की मदद कर रहे हैं। इसी खुन्नस में गांव के आठ लोगों ने अवैध असलहे व फरसा, कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका सिर भी फट गया है।
विज्ञापन
मौके पर बैठे उनके पिता को भी लाठी डंडाें से मारापीटा। प्रधान ने दहशत फैलाने के लिए दबंगों द्वारा हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ ने बताया कि प्रधान आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर हत्या, लूट जैसे मुकदमे थाने में दर्ज हैं। जमीनी विवाद में विरोध पक्ष से उसका झगड़ा हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन