फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   pradarshan

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने फूंका विधायक का पुतला, केंद्र सरकार के किसान अध्यादेश के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

Mon, 14 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
राठ तहसील गेट पर विधायक का पुतला दहन करते किसान मोर्चा पदाधिकारी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान अध्यादेशों के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने नगर में विरोध मार्च निकाला। तहसील गेट पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष मातादीन पासवान ने कहा केंद्र सरकार पांच जून को एक राष्ट्र, एक कृषि बाजार के नाम से तीन अध्यादेश पारित किए गए हैं। कहा यह तीनों अध्यादेश किसान विरोधी व पूंजीपतियों को लाभ देने वाले हैं। राज्य सरकारें किसान की उपज खरीदने के बाद भुगतान के लिए वर्षों चक्कर लगवातीं हैं। बताया अध्यादेशों के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा देश व्यापी आंदोलन कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मोर्चा ने विरोध मार्च निकालते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक यादव को सौंपा। जिसमें पारित तीनों अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के बाहर स्थानीय विधायक के प्रतीक स्वरूप पुतले को दहन किया। इस मौके पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र विद्यार्थी, दिनेश लोधी, प्रागीलाल, विशाल वर्मा, हर्ष वर्मा, गोकरन, अजेंद्र टिकरिया, राजेंद्र वर्मा, मूलचंद्र नेता, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विरोधी अध्यादेश वापस लें
हमीरपुर। केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाने को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मोर्चा के तहसील अध्यक्ष रामनाथ संखवार के नेतृत्व में वीर सिंह यादव, महेश सचान, कामता प्रसाद श्रीवास, महेश प्रसाद, सुरेश कुमार, बृजभान, वेद प्रकाश, ओमकार कठेरिया आदि ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन बताया बीते पांच जून को केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान कानून किसानों के हित में नहीं है। बल्कि बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून पारित किया गया है। इससे किसानों में आक्रोश है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रहा है। उन्होंने किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने की मांग की है। संवाद

विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हमीरपुर। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें जिलाध्यक्ष इंद्रपाल कुशवाहा ने सरकार की जन विरोधी नीतियों सहित डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की गई। कहा प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन किया जा रहा है। लगातार प्रदर्शन करने के बाद भी शासन कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर अजीत बहादुर साहू, चंद्रभान कुशवाहा, शिवकुमार, सावित्री कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed