{"_id":"5f0b46b08ebc3e63bb109cbe","slug":"pradarshan-hamirpur-news-knp570812490","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, मंडी शुल्क के विरोध में आंदोलन पर व्यापारी, सोमवार से खुलेगी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, मंडी शुल्क के विरोध में आंदोलन पर व्यापारी, सोमवार से खुलेगी मंडी
विज्ञापन
राठ की गल्ला मंडी गेट पर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। प्रदेश सरकार की ओर से मंडी के अंदर व्यापार पर लगाए गए ढाई प्रतिशत शुल्क से व्यापारी आक्रोशित हैं। रविवार को चार दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन व्यापारियों ने काली पट्टी व काले मास्क बांधकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आंदोलन समाप्त होने पर सोमवार से गल्ला मंडी में खरीद होगी।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया मंडी के अंदर माल खरीदने पर टैक्स लगेगा, जबकि बाहर खरीदारी पर कोई शुल्क नहीं है। प्रदेश सरकार की इस दोहरी नीति से गल्ला मंडियों में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। मंडी में खरीदारी करने वाले आढ़तियों का व्यापार तबाह होगा, जिसका असर उनके परिवारों सहित मंडी में काम करने वाले लाखों लोगों पर भी पड़ेगा।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार के सभी शुल्क समाप्त करने के बावजूद प्रदेश सरकार तानाशाही की नीति अपनाए है। मंडी शुल्क के खिलाफ जनपद की सभी अनाज मंडी चार दिन से बंद चल रहीं हैं। आंदोलन के अंतिम दिन रविवार को व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कहा यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो अगले चरण में अनिश्चितकालीन बंदी होगी। इस मौके पर काशी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रमोद बजाज, महेश चंद्र अग्रवाल, ब्रजेंद्र गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, मोहम्मद अनवार, हरि प्रकाश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मुकेश अग्रवाल आदि रहे।