फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power supply to the town and rural areas remained disrupted for six hours.

Hamirpur News: छह घंटे ठप रही कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति

Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Power supply to the town and rural areas remained disrupted for six hours.
फोटो 22 एचएएमपी 15 - सुमेरपुर के पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों को आने वाली लाइनों को दुरुस्त करत
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते बुधवार को कस्बा सहित सभी ग्रामीण फीडरों की विद्युत आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर बुधवार को सुबह 11 बजे से अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी की देखरेख में जंपर, इंसुलेटर, तार सहित अन्य विद्युत उपकरणों के बदलने एवं मरम्मत का कार्य कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम को सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य भविष्य में संभावित तकनीकी खराबियों और बारिश के दौरान होने वाली बिजली बाधित होने की समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed