{"_id":"62cb0e105332030f9f7e4301","slug":"power-crisis-deepens-in-town-and-23-villages-hamirpur-news-knp7068669145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन व दुर्घटना बीमा की मांग को लेकर संविदा लाइनमैन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन व दुर्घटना बीमा की मांग को लेकर संविदा लाइनमैन हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा। वेतन व दुर्घटना बीमा लाभ की मांग पर संविदा लाइनमैन रविवार को हड़ताल पर रहे। जिससे कस्बा सहित 23 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है।
दो माह से मानदेय न मिलने व बिना बीमा के कार्य कराए जाने से नाराज मुस्करा व इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन एकजुट हो गए। मांगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र परिसर में हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे कस्बे के साथ 23 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
लाइनमैन महेश ने बताया कि मुस्करा, इमलिया विद्युत उपकेंद्रों में तैनात कर्मियों को मई व जून माह का मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनकी आर्थिक स्थित खराब है। परिवार का खर्चा चलाने के लिए उधार व ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है। कहा कि अभी तक किसी भी कंपनी का मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 12 गांवों में अंधेरा
श्रीनगर (महोबा)। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 12 गांवों की बत्ती गुल हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
रविवार की सुबह 10 बजे श्रीनगर पावर हाउस से जुड़े भंडरा फीडर की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे पावर हाउस श्रीनगर से जुड़े भंडरा फीडर से कैमाहा, टपरियन, बिलरही, ढिकवाहा, ज्योरइया, डिगरिया, सिजरिया, सिजवाहा, भंडरा, मवई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
ग्रामीण जीतेंद्र कुमार, रिषभ, पुष्पराज, नीलेश कुमार आदि का कहना है कि ट्रिपिंग व फाल्ट से आपूर्ति बाधित रहती है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि सभी संविदा कर्मचारी लाइनमैन श्रीनगर में आयोजित शिविर में लगे हैं। शिविर समाप्त होने के बाद लाइनमैन को भेजकर फाल्ट सही कराया जाएगा।