फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,hamirpur news,panchayat chunav

होने लगीं गोपनीय बैठकें

Wed, 14 Apr 2021 05:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
political,hamirpur news,panchayat chunav
भरुआसुमेरपुर। पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में गोपनीय बैठकों का दौर शुरू है। कसमें वादे होने लगे हैं। जातीय मतदान के लिए मठाधीशों की आवभगत बढ़ गई हैं। इससे पंचायतों का माहौल चुनावी रंग में सराबोर हो गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पंचायतों की राजनीति का तापमान बढ़ गया है। रातों में गोपनीय बैठकें होने लगी हैं। प्रत्याशी कसमें वादे करने लगे हैं। साथ ही पुराने गिले-शिकवे दूर कर गले मिले जा रहे हैं। ऐसे में जातीय मतों के ठेकेदारों की आवभगत बढ़ गई हैं। संभावित उम्मीदवार इन मठाधीशों से संपर्क बढ़ाकर जातीय मतों को सहेजने में जुट गए हैं। जातीय मतों के ठेकेदार भी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से समझौते करने लगे हैं।
विज्ञापन

जातीय मतों के ठेकेदार भी सभी को विजयी भव का आशीर्वाद देकर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। इससे असमंजस की स्थिति है। किसको कितनी सफलता मिलेगी यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन मैदान में उतरे प्रत्याशी किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मगर उम्मीदवार मतदाताओं की फरमाइश पूरी करने के लिए धन को पानी की तरह बहाने में जुटे हैं। मतदाता भी मजे से उम्मीदवारों की आवभगत स्वीकार कर उन्हें मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed